पेट की सूजन में कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:20

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते सूजन को कम करने के लिए डाइट में बेरीज, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी (जामुन) आदि फलों को जरूर शामिल करें। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इन फलों में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

-सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सेब के लिए एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है कि रोजाना सेब खाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह फल सूजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, पेक्टिन, फाइबर, पॉलीफेनोल पाया जाता है। इसके सेवन से बढ़ते सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

-अंगूर में विटामिन-सी, के और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, लाल अंगूर में फाइटोकेमिकल्स और रेसवेरट्रोल होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे सूजन में कमी आती है।

-आप बढ़ते सूजन को कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, के, पोटैशियम, फाइबर, एंथोसायनिन और रेसवेरेट्रॉल पाया जाता है। ये सभी गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इससे सूजन में भी आराम मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info